Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पुलिस से लोगों की बड़ी उम्मीदें उनके भरोसे को दर्शाती हैं : नाना पाटेकर

लखनऊ, 14 अगस्त (भाषा) पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता नाना पाटेकर ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस का काम बेहद कठिन होता है और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन ये अपेक्षाएं पुलिस बल पर जनता के भरोसे को भी दर्शाती हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ को जारी करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए नाना पाटेकर ने कहा कि फिल्मों में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के विपरीत वास्तविक सुरक्षा कर्मियों के पास गलती सुधारने का कोई दूसरा मौका नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कलाकार पर्दे पर पुलिस की भूमिका निभाते हैं, लेकिन असली पुलिसकर्मी के पास कोई ‘रीटेक’ नहीं होता।’’

नाना पाटेकर ने कहा, ‘‘आपके सामने परिस्थितियां आती हैं और आपको उसी समय फैसला लेना होता है। गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती और अगर ऐसा होता है तो उसके बाद क्या होता है, यह आप जानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘पुलिस की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। मैं आप सभी से एक बात कहना चाहता हूं-आपका काम बेहद कठिन है। लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन इन उम्मीदों के पीछे उनका भरोसा भी छिपा होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि आप हमेशा इस भरोसे को बनाए रखेंगे।’’

भाषा आनंद शोभना

शोभना