Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

एनएचआरसी ने सीआरपीएफ के 19 कर्मियों की आत्महत्या को लेकर गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उन खबरों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक नोटिस जारी किया है, जिनमें कहा गया है कि जनवरी से 22 मई के बीच पांच महीने से भी कम समय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 19 जवानों ने कथित तौर पर आत्महत्या की है

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि उसने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि जनवरी से 22 मई 2026 के बीच पांच महीने से भी कम समय में सीआरपीएफ के 19 जवानों ने आत्महत्या कर ली।

बयान के अनुसार, सीआरपीएफ के आंकड़ों के मुताबिक, इसने वर्ष 2025 में आत्महत्या के कारण अपने 59 कर्मियों को खोया था। खबरों के मुताबिक, यह पिछले पांच वर्षों में दर्ज की गई आत्महत्याओं की सबसे अधिक संख्या है।

एनएचआरसी ने कहा कि इसलिए उसने केंद्रीय गृह मंत्रालय के गृह सचिव और सीआरपीएफ के महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रचेता संतोष

संतोष