Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री और खपत पर एनएचआरसी ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और एफएसएसएआई को नोटिस भेजा

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ‘एनालॉग पनीर’ के निर्माण, बिक्री और खपत को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने कहा कि एफएसएसएआई के लिए यह स्पष्ट करना जरूरी है कि ‘एनालॉग पनीर’ में पोषण संबंधी संरचना और पोषण मूल्य क्या है। इसमें प्रोटीन, वसा और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की मात्रा कितनी है तथा क्या यह जानकारी उपभोक्ताओं को पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यह भी पूछा है कि ऐसे उत्पादों के निर्माण, नियमन और बिक्री की जरूरत क्यों है, खासकर तब जब कथित तौर पर तीन राज्यों ने पहले ही ‘एनालॉग पनीर’ पर प्रतिबंध या रोक लगा दी है।

भाषा शोभना संतोष

संतोष