Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

झारखंड के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

रांची, 14 अगस्त (भाषा) झारखंड के रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बोकारो जिले के विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। उसने बताया कि कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘कुमार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को भड़काने और मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सोरेन के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस स्टेडियम में नौकरी के अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष