Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

हिंदू महासभा ने मेरठ में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 14 अगस्त (भाषा) अखिल भारत हिंदू महासभा ने देश के विभाजन के दौरान हुई मौतों और विस्थापन का हवाला देते हुए यहां शारदा रोड स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को ‘काला दिवस’ और ‘शोक दिवस’ के रूप में मनाया।

संगठन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि संगठन पिछले 78 वर्षों से इस अवसर को इसी रूप में मनाता आ रहा है।

शर्मा ने कहा कि विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और करोड़ों लोग विस्थापित हुए। उन्होंने कहा कि उन लोगों को याद किया जाना चाहिए, जिन्होंने अपनी जान गंवाई।

बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने दीप जलाकर विभाजन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

भाषा शोभना संतोष

संतोष