Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

डीवीएसी की छापेमारी को स्टालिन ने ‘‘राजनीति से प्रेरित कदम’’ करार दिया

चेन्नई, 25 जून (भाषा) तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता ई वी वेलु से जुड़े कई ठिकानों पर बृहस्पतिवार को सतर्कता और भ्रष्टाचार-रोधी निदेशालय (डीवीएसी) की ओर से की गई छापेमारी पर पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

यह छापेमारी एक भ्रष्टाचार के मामले के सिलसिले में की गई।

स्टालिन की अगुवाई वाली द्रमुक सरकार में वेलु के पास लोक निर्माण, राजमार्ग और बंदरगाह का विभाग था।

इस कार्रवाई की निंदा करते हुए, स्टालिन ने एक सोशल मीडिया मंच पर कहा कि वेलु अधिकारियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और अदालत में कानूनी तरीके से अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। उन्होंने इसे ‘‘राजनीति से प्रेरित कदम’’ करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘इतिहास गवाह है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत दर्ज किया गया एक भी भ्रष्टाचार का मामला हमारे खिलाफ कभी साबित नहीं हो सका है।’’

पार्टी की दृढ़ता पर बल देते उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक ऐसा संगठन नहीं है जो सत्तारूढ़ पार्टी की इस तरह की धमकी के आगे झुक जाएगा। हमने इससे कहीं बड़े दमन का सामना किया है। हम इसका भी सामना करेंगे और जीतकर निकलेंगे।’’

भाषा खारी अमित

अमित