Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दुष्कर्म मामले में नामजद युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

मेरठ, 25 जून (भाषा) जिले के सरधना क्षेत्र में अटेरना पुल के पास एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय साकिब (पुत्र सैफुद्दीन) के रूप में हुई है, जो सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगियान का निवासी था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना से कुछ समय पहले साकिब ने अपने एक मित्र को फोन कर खुद को मारने की बात कही थी।

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने साकिब के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और वह इस मामले को लेकर मानसिक तनाव में था। अधिकारियों का मानना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव