Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली : बाराखंभा रोड स्थित बहुमंजिला इमारत में आग, कोई जख्मी नहीं

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) कनॉट प्लेस के बाराखंभा रोड स्थित एक बहु मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार सुबह आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाराखंभा रोड की डीसीएम बिल्डिंग नंबर 16 में सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे तक आग को बुझा दिया गया।

उनके मुताबिक आग इमारत की पहली मंज़िल पर एसी, प्रिंटर, कंप्यूटर, कागज़ात और फ़र्नीचर वगैरह में लगी थी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा