Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में

लंदन, 25 जून (एपी) मेजबान इंग्लैंड ने भीषण गर्मी के बीच बुधवार को लॉर्ड्स में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इन दोनों टीम ने टूर्नामेंट में इससे पहले कोई मैच नहीं गंवाया था। इंग्लैंड ने 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 186 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पांच विकेट पर 148 रन ही बना पाई।

इंग्लैंड की तरफ से डैनी व्याट-हॉज ने 42 गेंदों में 65 रन जबकि हीथर नाइट ने 26 गेंद पर 43 रन बनाए। व्याट-हॉज ने टूर्नामेंट में अब तक 193 रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उसकी तरफ से चिनैल हेनरी ने 30 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए।

अगर वेस्टइंडीज शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड को हरा देता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

एपी

पंत

पंत