Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 25 जून (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मणिपुर नगा पीपुल फ्रंट (एमएनपीएफ) के सदस्य सिरो वुंगटा को जिले के खुमान लंपाक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय वुंगटा कामजोंग जिले के तारोंग गांव का रहने वाला है।

एक अन्य अभियान में, पुलिस ने कांगपोकपी जिले के कोटले क्षेत्र से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में एक 5.56 मिमी राइफल, आठ सिंगल-बैरल राइफल, चार हथगोले, विभिन्न कैलिबर के 236 कारतूस तथा दो मैगजीन शामिल हैं।

भाषा रंजन वैभव

वैभव