Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कतर के अमीर ने मोदी को फोन करके विस्फोट में भारतीयों की मौत पर शोक जताया: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान रास लाफान औद्योगिकी शहर में हुई दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

मंत्रालय के अनुसार, थानी ने कहा कि दोनों देश कतर में रहने वाले भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया था।

बरजान स्थानीय गैस आपूर्ति सुविधा में हुए विस्फोट में 66 लोग घायल भी हुए, जिनमें कई भारतीय नागरिक शामिल हैं।

जायसवाल ने कहा, “कतर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हमने 12 भारतीय नागरिकों को खो दिया। कल प्रधानमंत्री के पास कतर के अमीर का फोन आया था, जिन्होंने रास लाफान औद्योगिक शहर में हुई इस दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया।”

भाषा जोहेब पारुल

पारुल