Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, छह लोग घायल

जम्मू, 24 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के डोडा और रियासी जिलों में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के खेलानी में एक कार के खाई में गिर जाने से एक दंपत्ति और उनकी बेटी की मौत हो गई।

इस हादसे में एक महिला और 13 साल का लड़का घायल हो गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान जय सिंह (46), उनकी पत्नी बबली देवी (44) और बेटी सोनाक्षी (18) के रूप में हुई है। ये सभी जम्मू के नगरोटा इलाके के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि परिवार किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर में दर्शन करके घर लौट रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य हादसे में रियासी जिले में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन बच्चों समेत चार अन्य लोग घायल हो गए।

भाषा

शुभम जोहेब

जोहेब