Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अहमदाबाद में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह में शामिल होने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

अहमदाबाद, 24 जून (भाषा) पुलिस ने अहमदाबाद में एक गेमिंग मंच से जुड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन दो) हर्षद पटेल ने बताया कि अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में किराए के एक घर में छापेमारी के बाद मंगलवार को ये गिरफ्तारियां की गईं।

उन्होंने कहा, 'एक सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापा मारा और एक ऐसे नेटवर्क का पता लगाया जो कई बैंक खातों और डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी के लेन-देन में मदद कर रहा था। छापे के दौरान मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।'

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने 17 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक राउटर, 40 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 20 सिम कार्ड और कई पासबुक व चेकबुक जब्त किए।

आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम माधव

माधव