Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सड़क पर गलत दिशा में चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में आउटर रिंग रोड पर गलत दिशा में लापरवाही से एसयूवी कार चलाने के आरोप में 50-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विजयपाल विद्रोहिया रोहिणी के सेक्टर-7 का रहने वाला है।

उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया, जांच शुरू की, वाहन का पता लगाया और उसे जब्त कर लिया।

पुलिस ने कहा कि विकासपुरी थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश