Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा सरकार ने 2.88 लाख से अधिक एसएचजी के लिए 147 करोड़ रुपये की ब्याज सब्सिडी जारी की

भुवनेश्वर, 24 जून (भाषा) ओडिशा सरकार ने बुधवार को राज्य भर के 2,88,198 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए ब्याज सब्सिडी के तौर पर 147.76 करोड़ रुपये जारी किए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने यहां मिशन शक्ति भवन में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘सुभद्रा शक्ति विजन सम्मेलन’ के दौरान उक्त राशि जारी की।

बयान के अनुसार, सम्मेलन में ‘मिशन शक्ति’ के तहत सभी 30 जिलों से जिला स्तरीय संघ (डीएलएफ) के लगभग 330 कार्यकारी समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया।

बयान में कहा गया है कि सरकार ने 26 जिलों के 23,536 एसएचजी को ‘रिवॉल्विंग फंड’ के तौर पर 45.71 करोड़ रुपये की मदद भी दी, जबकि 27 जिलों के 624 ग्राम पंचायत स्तरीय संघ (जीपीएलएफ) को सामुदायिक निवेश फंड के तहत 189.57 करोड़ रुपये मिले।

‘रिवॉल्विंग फंड’ एक ऐसी निधि होती है, जो बिना किसी वित्तीय वर्ष की सीमा के किसी संगठन के लगातार संचालन के लिए वित्तपोषण उपलब्ध कराती है।

बयान में कहा गया है कि 15 जिलों के 656 क्षेत्र स्तरीय संघ (एएलएफ) को ‘जोखिम निवारण निधि’ के तहत 9.64 करोड़ रुपये प्रदान किए गए।

भाषा पारुल माधव

माधव