Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तमिलनाडु: वकील ने डीजीपी के पास शिकायत दर्ज कराकर शिक्षा मंत्री के खिलाफ पॉक्सो कार्रवाई की मांग की

चेन्नई, 24 जून (भाषा) मद्रास उच्च न्यायालय की वकील सरन्या नटराजन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ‘‘स्कूल की छात्राओं को गलत तरीके से छूने’’ के मामले में तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पी. विश्वनाथन के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

यह शिकायत मदुरै के मेलूर विधानसभा क्षेत्र में पिछले रविवार को नशा-विरोधी जागरूकता मैराथन के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से जुड़ी है।

इस वीडियो में कथित तौर पर मंत्री 10 से 15 साल की स्कूली छात्राओं के साथ अनुचित तरीके से बात करते दिखते हैं।

नटराजन ने ‘पीटीआई वीडियो’ के साथ बातचीत में मंत्री के तुरंत इस्तीफ़े या उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।

उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने और तुरंत कार्रवाई करने की मांग भी की, साथ ही प्रभावित बच्चियों को तुरंत मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग देने को कहा।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव