Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गोवा के सिओलिम गांव में हजारों लोग साओ जोआओ उत्सव में शामिल हुए

पणजी, 24 जून (भाषा) उत्तरी गोवा जिले के सिओलिम गांव में हजारों पर्यटकों ने पारंपरिक साओ जोआओ उत्सव में हिस्सा लिया। यह उत्सव मॉनसून की शुरुआत का प्रतीक है।

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्य पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद सदानंद शेत तनावडे, विधायक डेलिला लोबो, गोवा पर्यटन निदेशक केदार नाइक और अन्य लोग मौजूद थे।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, पारंपरिक नाव परेड और सामुदायिक उत्सव का आयोजन किया गया।

चपोरा नदी के किनारे हुए इस कार्यक्रम में गोवा की मॉनसून से जुड़ी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया।

केंद्रीय मंत्री गोपी ने कहा कि वह पहली बार इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे साथियों ने मुझे बताया कि यह उत्सव आस्था, मॉनसून, गांव के जीवन, पानी और सामुदायिक भावना से गहराई से जुड़ा है। मैं उस भावना को महसूस कर सकता हूं।”

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत