नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि63 मंत्रिमंडल मोदी समन्वय
मोदी ने तालमेल पर जोर दिया, नीट पुनर्परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने की प्रशंसा की
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में, विभिन्न विभागों के बीच तालमेल पर जोर दिया और ‘नीट-यूजी’ पुनर्परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए किये गए प्रयासों की प्रशंसा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे128 बंगाल गोदाम तीसरी लीड हादसा
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही: तीन की मौत, 18 लोग बचाए गए
कोलकाता, पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह जाने से उसके मलबे के नीचे कई लोग दबे गये। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि67 भाजपा खरगे लीड जमीन घोटाला
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और उनके पुत्र पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके पुत्र प्रियंक खरगे ने ‘‘सत्ता और प्रभाव’’ का दुरुपयोग करके कर्नाटक के विभिन्न स्थानों पर जमीनों पर कब्जा किया है।
दि41 रमेश लीड साक्षात्कार
महिला आरक्षण बहाना है, आरक्षण असली निशाना है: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार महिला आरक्षण लागू करने के नाम पर दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसके पीछे का असली मकसद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त करना है।
दि71 दिल्ली डीयू स्नातक प्रवेश
डीयू के इस सप्ताह स्नातक प्रवेश पोर्टल खोलने की संभावना, 21 जुलाई से सत्र शुरू करने का लक्ष्य
नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा इस सप्ताह के आखिर तक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रवेश पोर्टल खोलने की संभावना है और नया सत्र 21 जुलाई से शुरू करने का लक्ष्य रख गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे151 पंजाब वीडियो लीड आप
वायरल वीडियो विवाद: फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट मामले में गिरफ्तारी के बाद 'आप' ने भाजपा पर साधा निशाना
चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़े एक विवादित सोशल मीडिया वीडियो की फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद, आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा।
प्रादे91 उप्र आग पोस्टमार्टम रिपोर्ट
लखनऊ में आग लगने की घटना में मारे गये सभी लोगों की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि
लखनऊ, लखनऊ के अलीगंज इलाके में गत सोमवार को एक इमारत में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले सभी 15 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है।
प्रादे79 महाराष्ट्र बारिश तीसरी लीड मुंबई
मुंबई में भारी बारिश से निचले इलाकों में जल जमाव, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
मुंबई, मुंबई में मंगलवार को मानसून की आवक के बाद रातभर हुई भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, निचले इलाकों में पानी भर गया और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रादे134 अरुणाचल लीड बाढ़
अरुणाचल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई, पांच लोग लापता
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में बुधवार को मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम पांच लोग लापता हो गए और 17 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि34 ब्रिटेन नीरव
नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 1.15 करोड़ डॉलर चुकाने होंगे: ब्रिटेन की अदालत
लंदन, लंदन के उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 1.15 करोड़ डॉलर से ज़्यादा की रकम चुकानी होगी। इस रकम में निजी कर्ज की गारंटी पर लगने वाला ब्याज भी शामिल है।
अर्थ55 तीसरी लीड भारत अमेरिका व्यापार
भारत-अमेरिका ने की व्यापार समझौते पर प्रगति की समीक्षा, अंतरिम करार को लेकर चीजें अभी साफ नहीं
नयी दिल्ली, भारत और अमेरिका ने दो दिवसीय मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा की और बाजार पहुंच, डिजिटल व्यापार तथा गैर-शुल्क बाधाओं जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, अगले महीने समाप्त हो रही एक महत्वपूर्ण शुल्क समयसीमा से पहले सभी मतभेद सुलझने का कोई संकेत नहीं मिला है।
खेल23 खेल हॉकी महिला मारिन
विश्व कप, एशियाई खेलों के लिये एक ही टीम उतार सकता है भारत : महिला हॉकी कोच मारिन
नयी दिल्ली, भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने बुधवार को संकेत दिया कि आगामी विश्व कप और एशियाई खेलों के बीच महज 20 दिन का अंतर होने के बावजूद समान टीम उतारी जा सकती है ।
भाषा शफीक माधव
माधव