Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नगालैंड के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों ने शाह से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और टी.आर. जेलियांग ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि नेताओं ने गृह मंत्री के साथ सुरक्षा, विकास और अंतर-राज्यीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

गृह मंत्री के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, “नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और नगालैंड के उपमुख्यमंत्रियों यानथुंगो पैटन और टी.आर. जेलियांग ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।”

भाषा प्रशांत माधव

माधव