Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अनुष्का और देव ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किये

भुवनेश्वर, 24 जून (भाषा) अठारह साल की तार गोला फेंक (हैमर थ्रोअर) खिलाड़ी अनुष्का यादव ने राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बुधवार को यहां अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।

इस आयोजन के शुरुआती दिन अनुष्का के साथ पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में देव मीना ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किये।

अनुष्का ने 67.02 मीटर का थ्रो कर 2017 में सरीता सिंह द्वारा बनाए गए 65.25 मीटर के नौ साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में देव मीना ने 5.46 मीटर की ऊंचाई पार कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने इस प्रदर्शन से 5.45 मीटर के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

भाषा आनन्द

आनन्द