Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बुदलंदशहर में बच्ची से दुष्कर्म के दोषी व्यक्ति को 40 साल की कैद की सजा

बुलंदशहर (उप्र), 24 जून (भाषा) बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने दो साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को बुधवार को दोषी करार देते हुए 40 साल कैद की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया।

लोक अभियोजक भरत शर्मा ने बताया कि हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले कल्लू नामक व्यक्ति ने सात दिसंबर 2024 को जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था।

उन्होंने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम—तृतीय) शगुन पंवार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कल्लू को दोषी करार देते हुए 40 साल कैद की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब