Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कानपुर में संपत्ति के विवाद के चलते पिता ने की बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर (उप्र), 24 जून (भाषा) कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में बुधवार को संपत्ति के झगड़े और पारिवारिक मसलों को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने यहां बताया कि फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र में स्थित सीतापुर गांव में राम खेलावन (70) नामक व्यक्ति ने बुधवार सुबह अपने बेटे अवनीश वर्मा (36) को लाइसेंसशुदा हथियार से गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि अवनीश को कानपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार अवनीश को बचाने की कोशिश करने पर राम खेलावन ने उसकी पत्नी मनीषा (26) को भी गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि खेती तथा कुछ अन्य मामलों को लेकर परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव था और मंगलवार सुबह मनीषा की अपनी सास से इसी बात को लेकर बहस हुई थी।

पुलिस ने कहा कि विवाद बढ़ने पर अवनीश ने स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया तो उसका अपने पिता से झगड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि तैश में आये पिता ने लाइसेंसी हथियार से वारदात को अंजाम दे दिया।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब