Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ईडी की तलाशी की खबरों पर बीएसई ने राजेश एक्सपोर्ट्स से मांगा स्पष्टीकरण

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) बीएसई ने बुधवार को आभूषण विनिर्माण से जुड़ी कंपनी कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड से उन खबरों पर स्पष्टीकरण मांगा, जिनमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कंपनी से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी लिए जाने की बात कही गई है।

शेयर बाजार की यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत कंपनी से जुड़े नौ परिसरों पर मंगलवार को तलाशी अभियान चलाए जाने के एक दिन बाद हुई है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कंपनी पहले से ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा लगाए गए कथित बड़े वित्तीय अनियमितता के आरोपों का सामना कर रही है।

कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन राजेश मेहता ने हाल ही में 'पीटीआई-भाषा' को दिए साक्षात्कार में किसी भी प्रकार के धन के दुरुपयोग या अनियमितता से इनकार किया था।

उन्होंने कहा था कि कंपनी सेबी द्वारा कराए जाने वाले नए फॉरेंसिक लेखा-परीक्षण में पूरा सहयोग करेगी और उसके अंतरिम आदेश को चुनौती नहीं देगी।

भाषा योगेश अजय

अजय