Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर : दो लोगों की मौत, पांच घायल

कौशांबी (उप्र), 24 जून (भाषा) कौशांबी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में बुधवार को बालू से लदे ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर सेलरहा गांव के सामने तड़के लगभग साढ़े चार बजे यात्रियों को लेकर मंझनपुर से सिराथू जा रहे एक ऑटोरिक्शा और बालू से लदे एक ट्रैक्टर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ऑटोरिक्शा सवार कानपुर निवासी सूर्यांश शुक्ला (24) और आशीष मिश्रा (22) की मौके पर ही मौत हो गयी।

सिंह ने बताया कि इस घटना में पांच अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार