Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अरुणाचल के राज्यपाल ने एनईआरआईएसटी मामले में राज्य के गृह मंत्री से बात की

ईटानगर, 24 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को मानद विश्वविद्यालय एनईआरआईएसटी के निदेशक के साथ ‘‘दुर्व्यवहार, धमकी और डराने-धमकाने’’ की हालिया घटना पर गहरा दुख जताया और मामले की निष्पक्ष जांच का आह्वान किया।

राज्यपाल ने यहाँ लोक भवन में गृह मंत्री मामा नटुंग के साथ हुई बैठक में राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एनईआरआईएसटी) में हाल की घटनाओं पर खास तौर पर ध्यान दिया गया।

हाल के हफ़्तों में प्रशासनिक और भर्ती से जुड़े विवादों के कारण संस्थान में अशांति देखी जा रही है।

लोक भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पूर्वोत्तर के प्रमुख प्रौद्योगिकी और उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक में हुई घटना पर चिंता जताते हुए, परनाइक ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षण संस्थान सुरक्षित और शिक्षण के लिए अनुकूल होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि संस्था प्रमुखों के खिलाफ अनुचित हरकतें युवाओं के सामने एक बुरा उदाहरण पेश करती हैं।

गृह मंत्री ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले को ‘‘पूरी गंभीरता’’ से ले रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

भर्ती से जुड़े मुद्दों और कुछ अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर जारी विवाद के बीच हुए घटनाक्रमों का परिणाम इस महीने की शुरुआत में निदेशक नरेंद्रनाथ एस. के त्यागपत्र के रूप में निकला।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव