Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पुणे की बहुराष्ट्रीय कंपनी में ‘यौन उत्पीड़न’ की जांच के आदेश: फडणवीस

मुंबई, 24 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि पुणे ज़िले में स्थित स्पेन की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

वह विधान परिषद में सवालों का जवाब दे रहे थे।

शिवसेना की सदस्य मनीषा कायंदे ने कहा कि कंपनी की महिला कर्मचारी को यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद नौकरी से निकाल दिया गया।

उन्होंने स्पेन की कंपनी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

फडणवीस ने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी 15 दिन के भीतर इस मामले की जांच करेगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति तथा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला के साथ किसी भी स्थिति में कोई अन्याय नहीं होगा।

कायंदे ने यह भी आरोप लगाया कि सोलापुर के सरकारी आईटीआई में उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन की शिकायतें हैं।

फडणवीस ने कहा कि तुरंत जांच के आदेश दिए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा की चित्रा वाघ ने आईटी कंपनी टीसीएस की नासिक इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण का मुद्दा उठाया, जिसकी जांच पहले से ही एसआईटी कर रही है।

फडणवीस ने कहा कि टीसीएस की घटना ने ‘‘आंखें खोल दी हैं’’।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखा गया है कि कई कॉर्पोरेट कंपनियों में इस तरह का तरीका अपनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टीसीएस ने जांच में सहयोग किया है और मामले में कंपनी की कोई मिलीभगत सामने नहीं आई है।

भाषा

नेत्रपाल सुरेश

सुरेश