Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को श्रृद्धांजलि दी

(फोटो के साथ)

देहरादून, 24 जून (भाषा) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की तेरहवीं के मौके पर यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

देहरादून में राणा के निवास पर उनकी तस्वीर के समक्ष रक्षामंत्री ने श्रृद्धासुमन अर्पित किये । उन्होंने राणा के परिजनों को ढांढस भी बंधाया ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, खजान दास और सांसद महेश शर्मा, अजय भट्ट और सुधांशु त्रिवेदी भी इस मौके पर मौजूद थे ।

49 वर्ष के राणा का 11 जून को हृदय से जुड़ी दिक्कतों के कारण निधन हो गया था । उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में 13 जून को किया गया था ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द