Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

टोरेंट पावर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 3,800 करोड़ रुपये जुटाएगी

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) टोरेंट पावर ने बुधवार को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 3,800 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की।

टोरेंट पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी ने निजी नियोजन के आधार पर सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, कर योग्य, गैर-संचीय, विमोच्य और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किए हैं।

कंपनी ने कहा कि उसने चार किस्तों में ‘श्रृंखला 15 – 3,800 करोड़ रुपये के 3,80,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी और आवंटित किए हैं।

टोरेंट पावर ने कहा कि एनसीडी 8.10-8.20 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर जारी किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि एनसीडी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के थोक बॉन्ड बाजार खंड में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है।

भाषा रमण अजय

अजय