नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे98 बंगाल गोदाम दूसरी लीड हादसा
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही: मलबे से 13 लोगों को निकाला गया, बचाव अभियान जारी
कोलकाता, पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह जाने से उसके मलबे के नीचे कई लोग दबे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दि39 भाजपा खरगे जमीन घोटाला
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और उनके पुत्र पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके पुत्र प्रियंक खरगे ने ‘‘सत्ता और प्रभाव’’ का दुरुपयोग करके कर्नाटक के विभिन्न स्थानों पर जमीनों पर कब्जा किया है।
दि41 रमेश लीड साक्षात्कार
महिला आरक्षण बहाना है, आरक्षण असली निशाना है: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार महिला आरक्षण लागू करने के नाम पर दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसके पीछे का असली मकसद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त करना है।
दि26 ईरान खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक
ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया
नयी दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है। राजनयिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे91 उप्र आग पोस्टमार्टम रिपोर्ट
लखनऊ में आग लगने की घटना में मारे गये सभी लोगों की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि
लखनऊ, लखनऊ के अलीगंज इलाके में गत सोमवार को एक इमारत में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले सभी 15 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है।
प्रादे79 महाराष्ट्र बारिश तीसरी लीड मुंबई
मुंबई में भारी बारिश से निचले इलाकों में जल जमाव, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
मुंबई, मुंबई में मंगलवार को मानसून की आवक के बाद रातभर हुई भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, निचले इलाकों में पानी भर गया और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दि10 : कॉजपा सूचना मंत्रालय दीपके
दीपके ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक को लेकर आईटी मंत्रालय की समिति के सामने होंगे पेश
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि वह संगठन के ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक लगाए जाने के मामले में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक समिति के समक्ष पेश होंगे।
प्रादे2 : महाराष्ट्र कारोबारी मौत हुडी
33 डिग्री तापमान में ‘हुडी’ पहने शख्स की संदिग्ध गतिविधियों से खुला केतन हत्याकांड का राज
पुणे, पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले पर घूमने गए कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी उस सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझी जिसमें ‘हुडी’ पहने एक शख्स केतन और उनकी मंगेतर सिया गोयल का पीछा करता नजर आया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वि28 ईरान आईएईए परमाणु
परमाणु स्थल का निरीक्षण अंतिम समझौते के बाद ही होगा: ईरान के उप विदेश मंत्री
तोक्यो, ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने परमाणु स्थल के निरीक्षण की बात कही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण केवल अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम समझौता होने के बाद ही संभव होंगे।
वि25 यूरोप गर्मी
यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप, लंदन से मिलान तक स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी
लंदन, पश्चिमी यूरोप में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने के बीच ब्रिटेन में लोगों को चेतावनी दी गई है कि बुधवार को तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है और इससे जान का जोखिम भी पैदा हो सकता है।
अर्थ26 भारत अमेरिका व्यापार
भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की
नयी दिल्ली, भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के प्रमुख मुद्दों की समीक्षा की, जिसमें बेहतर बाजार पहुंच, डिजिटल व्यापार और गैर-शुल्क बाधाओं का कम करना शामिल है। बुधवार को आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
खेल23 खेल हॉकी महिला मारिन
विश्व कप, एशियाई खेलों के लिये एक ही टीम उतार सकता है भारत : महिला हॉकी कोच मारिन
नयी दिल्ली, भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने बुधवार को संकेत दिया कि आगामी विश्व कप और एशियाई खेलों के बीच महज 20 दिन का अंतर होने के बावजूद समान टीम उतारी जा सकती है ।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि23 भूगर्भ विज्ञान क्रेटर पृथ्वी
पृथ्वी का सबसे पुराना ज्ञात क्रेटर तीन अरब वर्ष से भी अधिक पुराना, नए अध्ययन में पुष्टि हुई
पर्थ, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा क्षेत्र में स्थित प्राचीन चट्टानों पर किए गए एक नए अध्ययन में पुष्टि हुई है कि पृथ्वी पर ज्ञात सबसे पुराना क्रेटर 3.024 अरब वर्ष से अधिक पुराना है।
वि17 ऑस्ट्रेलिया ईरान युद्ध रणनीति
दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना के सामने डटा रहा ईरान, उसकी रणनीतियों से क्या सीख ले ऑस्ट्रेलिया?
सिडनी, परमाणु हथियारों से लैस क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी इजराइल और दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकत (अमेरिका) के साथ लगभग चार महीने के युद्ध के बाद भी ईरान पराजित नहीं हुआ है।
वि16 ब्रिटेन राजनीति स्टॉर्मर
स्टॉर्मर के इस्तीफे से उठा सवाल: क्या आज के ब्रिटेन में कोई प्रधानमंत्री लंबे समय तक टिक सकता है?
एक्सेटर (ब्रिटेन), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता केअर स्टॉर्मर के इस्तीफे ने एक बार फिर यह गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मौजूदा ब्रिटिश राजनीतिक व्यवस्था में कोई प्रधानमंत्री लंबे समय तक सत्ता में टिक सकता है ?
भाषा
शफीक जोहेब
जोहेब