Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भीम पेमेंट्स ऐप के जरिये लेनदेन की मात्रा एक साल में तीन गुना हुई: अधिकारी

हैदराबाद, 24 जून (भाषा) ऑनलाइन भुगतान मंच भीम पेमेंट्स ऐप के जरिये लेनदेन की मात्रा जून 2025 से मई 2026 के बीच तीन गुना से अधिक हो गई। एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड ने यह जानकारी दी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) द्वारा विकसित इस ऑनलाइन भुगतान मंच पर मासिक लेनदेन जून 2025 के 7.96 करोड़ से बढ़कर मई 2026 में 24.4 करोड़ हो गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि मई 2026 में इस मंच पर कुल 26,952 करोड़ रुपये के लेनदेन हुए।

तेलंगाना में भी वृद्धि राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप तीन गुना रही।

राज्य में मई में इस मंच पर व्यावसायिक लेनदेन में किराना की हिस्सेदारी 23.9 प्रतिशत रही। इसके बाद भोजनालयों की हिस्सेदारी 18.1 प्रतिशत और त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) की 11.6 प्रतिशत रही।

एनबीएसएल की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ललिता नटराज ने कहा कि तेलंगाना में भीम पेमेंट्स ऐप की मजबूत वृद्धि रोजमर्रा में डिजिटल भुगतान के बढ़ते एकीकरण को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सबसे उत्साहजनक बात यह है कि यह वृद्धि किराना, भोजनालयों और त्वरित वाणिज्य जैसी श्रेणियों में होने वाले लेनदेन से संचालित हो रही है। यह दर्शाता है कि रोजमर्रा के खर्चों के लिए डिजिटल भुगतान का तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है।’’

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका अजय

अजय

अजय

अजय