Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

संदीप पाटील को मुंबई की सभी टीमों का मेंटोर नियुक्त किया गया

मुंबई, 24 जून (भाषा) भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच संदीप पाटील को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने बुधवार को 2026-27 सत्र के लिए मुंबई की सभी स्तरों की टीमों का मेंटोर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया है।

पाटिल ने 1980 से 1986 के बीच भारत के लिए 29 टेस्ट और 45 वनडे मैच खेले हैं। वह अपनी नई भूमिका में खिलाड़ियों के विकास, रणनीतिक प्रशिक्षण और प्रतिभा पहचान जैसे कार्यों में अहम योगदान देंगे।

एमसीए ने बताया, ‘‘पाटिल मुंबई क्रिकेट की पुरुष टीमों को मार्गदर्शन देंगे। वह खिलाड़ियों और कोचों को रणनीतिक दिशा, तकनीकी विशेषज्ञता, नेतृत्व विकास और प्रेरणात्मक सहयोग प्रदान करेंगे।’’

एमसीए ने इसी के साथ भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर अरुंधति घोष को महिला टूर्नामेंट समन्वयक नियुक्त किया है। अरुंधति ने भारत के लिए आठ टेस्ट और 11 वनडे मैच खेले हैं।

एमसीए ने कहा‘‘अरुंधति घोष महिला टूर्नामेंटों, लीग, चयन ट्रायल, शिविर और विकास कार्यक्रमों की योजना और सुचारू संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी।’’

भाषा आनन्द मोना

मोना