Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पुस्तक शृंखला में उपमहाद्वीप की विविध साहित्यिक परंपराओं की अनूदित कहानियाँ शामिल होंगी

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) ब्लूम्सबरी इंडिया ने ‘5 स्टोरीज़’ नाम की एक नयी साहित्यिक शृंखला शुरू करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अनुवाद के माध्यम से भारतीय उपमहाद्वीप की कुछ सर्वाधिक विशिष्ट साहित्यिक परंपराओं को अधिक से अधिक पाठकों तक पहुँचाना है।

प्रसिद्ध अनुवादक एवं संपादक मिनी कृष्णन द्वारा संपादित यह शृंखला उपमहाद्वीप की छह सर्वाधिक समृद्ध और विशिष्ट साहित्यिक परंपराओं- कन्नड़, कोंकणी, मराठी, सिंहली, मलयालम और उर्दू पर आधारित है।

इसका उद्देश्य लंबी लघु-कथाओं के ऐसे चुनिंदा संग्रह प्रस्तुत करना है जो अपने-अपने क्षेत्रों के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक परिवेश को दर्शाते हों।

ब्लूम्सबरी के प्रबंध संपादक राहुल श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ब्लूम्सबरी को उम्मीद है कि वह भारतीय भाषाओं में लिखे गए साहित्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसी तरह स्थापित कर पाएगी, जिस तरह स्पेनिश, लैटिन अमेरिकी और अफ्रीकी साहित्य ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है।’’

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश