Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारत, अमेरिका ने व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी की

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) भारत और अमेरिका ने बुधवार को द्विपक्षीय व्यापार समझौते के प्रस्तावित पहले चरण पर दो दिन की मंत्री-स्तरीय बातचीत पूरी कर ली। इस समझौते की रूपरेखा की घोषणा इस साल फरवरी में की गयी थी।

दोनों पक्ष 24 फरवरी को अमेरिका के अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए 10 प्रतिशत के अस्थायी शुल्क की समय-सीमा खत्म होने से पहले बातचीत को अंतिम रूप देने पर गौर कर रहे हैं। शुल्क की समयसीमा 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगी।

यह बातचीत यहां वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के बीच हुई।

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज सुबह राजदूत ग्रीर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकों का दौर पूरा हुआ। हमने भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक बातचीत की प्रगति की समीक्षा की और अपनी आर्थिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर बातचीत की।

गोयल ने कहा, ‘‘मैं ग्रीर के नेतृत्व और हमारी बातचीत को रचनात्मक और भविष्योन्मुखी तरीके से आगे बढ़ाने में दोनों टीम के लगातार प्रयास की सराहना करता हूं।’’

भाषा रमण अजय

अजय