Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में छह आतंकवादी मारे गए

पेशावर, 24 जून (भाषा) पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक अभियान में छह आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह अभियान प्रांत के लोअर दिर ज़िले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने चलाया था।

सीटीडी के अनुसार, इस अभियान में मारे गए आतंकवादी हाल ही में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले और एक पुलिस कांस्टेबल की मौत के मामले में शामिल थे।

सीटीडी और जिला पुलिस को लोअर दिर के पहाड़ी इलाकों में “फितना-अल-ख्वारिज के आतंकवादियों के एक समूह” की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जब ये आतंकवादी इलाके में अपने ठिकानों से बाहर निकले, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

सीटीडी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस दलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद कानून प्रवर्तन कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। यह कार्रवाई लंबे समय तक जारी रही और “बाद में चलाए गए तलाशी अभियान में छह आतंकवादियों के शव पाए गए।”

'फितना-अल-ख्वारिज' शब्द का उपयोग सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए करती है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश