Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शिवसेना (उबाठा) के सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के दो सांसद बुधवार शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे।

यह मुलाकात पार्टी के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के दो दिन बाद होने जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना (उबाठा) के सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई शाम को अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि वे दल-बदल विरोधी कानून का हवाला देते हुए छह सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग कर सकते हैं।

शिवसेना (उबाठा) के नौ लोकसभा सदस्यों में से छह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

सावंत, देसाई और राजाभाऊ वाजे अब भी शिवसेना (उबाठा) के साथ बने हुए हैं।

पार्टी छोड़ चुके सांसदों में नागेश आष्टीकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजे निंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं।

फरवरी 2023 में निर्वाचन आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी। शिंदे ही 2022 में अविभाजित शिवसेना में हुए विभाजन के मुख्य सूत्रधार थे, जिसके कारण महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी।

भाषा

खारी वैभव

वैभव