Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

हिमाचल के बिलासपुर ने निर्यात पहल के तहत हल्दी, लहसुन को प्रमुख उत्पाद के रूप में किया चिन्हित

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 24 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले ने केंद्र की ‘डिस्ट्रिक्ट्स ऐज एक्सपोर्ट हब’ (डीईएच) पहल के तहत हल्दी और लहसुन को अपने प्रमुख निर्यात उत्पादों के रूप में चिन्हित किया है। बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति (डीईपीसी) की मंगलवार शाम हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त राजकुमार ने की। इसमें जिले की निर्यात क्षमता की समीक्षा की गई और विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत जिला निर्यात कार्य योजना (डीईएपी) पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जिले की कृषि-जलवायु परिस्थितियों और बाजार संभावनाओं का आकलन करने के बाद हल्दी और लहसुन का चयन किया गया। समिति ने पाया कि प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन के माध्यम से मूल्य संवर्धन से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादकों के लिए निर्यात के अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।

प्रतिभागियों को भारत सरकार की ‘डाक निर्यात केंद्र’ पहल के बारे में भी जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि सीमित निर्यातक जागरूकता, अपर्याप्त कोल्ड-चेन और प्रसंस्करण अवसंरचना तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच में कठिनाइयों जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

भाषा निहारिका

निहारिका