Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन के साथ संबंध रखने के संदेह में कर्नाटक में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दावणगेरे (कर्नाटक), 24 जून (भाषा) पाकिस्तान के एक आतंकवादी संगठन से संबंध रखने के संदेह में एक व्यक्ति को कर्नाटक के दावणगेरे ज़िले में गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुहेल (20) हाल में अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश से दावणगेरे के हरिहर तालुक आया था, जहां वह पेंटर का काम कर रहा था।

उसने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से प्राप्त जानकारी के आधार पर मंगलवार को खुफिया अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान में सुहेल को पकड़ा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में ज्यादा खुलासा न करते हुए सिर्फ इतना कहा, ‘‘हमने आरोपी को पकड़ लिया और उसे संबंधित जांच एजेंसी को सौंप दिया।’’

पुलिस के अनुसार सुहेल के व्हाट्सअप अकाउंट पर आतंकवाद से संबंधित संदिग्ध सामग्री मिली और कथित तौर पर वह पाकिस्तान में मौजूद कई लोगों के संपर्क में था।

इस गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही चार जून को तुमकुरु और दावणगेरे ज़िलों से दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। दोनों पर आरोप है कि वे सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थे और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के ख़िलाफ़ गतिविधियों की साज़िश रच रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है।

भाषा

राजकुमार वैभव

वैभव