Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ट्रक में आग लगी, नौ करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

पालघर, 24 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जा रहे एक कंटेनर ट्रक में आग लग जाने से लगभग नौ करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अग्निशमन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वसई के पास इस ट्रक में आग लग गयी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ ।

उन्होंने कहा कि ट्रक में आग लग जाने की वजह से इस व्यस्त रास्ते पर कुछ घंटों तक यातायात अवरूद्ध रहा।

वसई-विरार नगर निगम (वीवीएमसी) की अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रहे इस ट्रक में जब आग लगने की सूचना मिली तब दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अधिकारियों का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि चालक एवं अन्य ट्रक कर्मी आग फैलने से पहले ट्रक से कूद गये।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से लगभग नौ करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जले हुए ट्रक को बाद में सड़क से हटाया गया, तब यातायात सामान्य हुआ।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा