Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

'मोदीनॉमिक्स' का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिका के साथ भारत के व्यापार अधिशेष में कमी और चीन के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'मोदीनॉमिक्स' (प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति) का मतलब 'अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण' है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2025-26 में अमेरिका के साथ भारत का वस्तु व्यापार अधिशेष 34.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2024-25 में यह 40.1 अरब अमेरिकी डॉलर था।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कहा कि 2025-26 में चीन के साथ भारत का वस्तु व्यापार घाटा 112.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो 2024-25 में 99.2 अरब अमेरिकी डॉलर था।

रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'मोदीनॉमिक्स का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण है’’।

भाषा हक वैभव

वैभव