Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शामली में गोमांस परोसने के मामले में बैंक्वेट हॉल के खिलाफ ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 जून (भाषा) शामली जिले के कैराना में वलीमा (रिसेप्शन) में कथित रूप से गाय का मांस परोसने का मामला सामने आने के कुछ दिन बाद अधिकारियों ने ‘‘अवैध’’ रूप से निर्मित बैंक्वेट हॉल के खिलाफ ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने ‘मुगल बैंक्वेट हॉल’ को सील कर दिया है और परिसर में कथित अवैध निर्माण को लेकर उसके मालिक को नोटिस जारी किया है।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता जगदेव सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बैंक्वेट हॉल को नोटिस जारी करने के बाद सील किया गया था। नोटिस में मालिक से यह स्पष्ट करने को कहा गया था कि कथित अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त क्यों न किया जाए।

सिंह ने कहा, ‘‘मालिक नोटिस का जवाब देने में विफल रहा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।’’

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 16 जून को शादी करने वाले फरमान ने 18 जून को इस बैंक्वेट हॉल में वलीमा किया था, जहां कथित तौर पर गोमांस परोसा गया था।

पुलिस इस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों में दूल्हा फरमान, उसका चाचा सलमान, बैंक्वेट हॉल का मालिक अनीस अहमद और रसोइया खलील शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शादी के दौरान दूल्हे को कथित तौर पर उपहार में दी गई एक कार भी जब्त कर ली गई है। आरोप है कि इस वाहन का इस्तेमाल गोमांस के परिवहन के लिए किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर वैभव खारी

खारी