Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तेहरान का मिसाइल कार्यक्रम कभी भी अमेरिका-ईरान बातचीत का हिस्सा नहीं था : शहबाज शरीफ

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 जून (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते में तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़ा कोई प्रावधान शामिल नहीं है।

शरीफ ने यह टिप्पणी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की।

पेजेश्कियान एक दिन की राजकीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे हैं।

ईरान की परमाणु और मिसाइल प्रौद्योगिकी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए शरीफ ने कहा कि वह “बिना किसी हिचकिचाहट के कह सकते हैं कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई... यह बातचीत के एजेंडे में शामिल ही नहीं था।”

उन्होंने कहा, “यह मुमकिन नहीं है कि दूसरों के पास मिसाइल हों और ईरान के पास न हों।”

ईरान का मिसाइल कार्यक्रम इजराइल के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है, जिसे हालिया संघर्ष के दौरान सैकड़ों मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा था।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब

जोहेब