Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी

लखनऊ, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों को बधाई दी।

मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में वर्ष 2026 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। उत्तर प्रदेश की कई हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट कर पद्म पुरस्कार पाने वालों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने चिरंजी लाल यादव को कला के क्षेत्र में 'पद्म श्री' सम्मान से दिए जाने पर बधाई दी।

आदित्यनाथ ने रघुपत सिंह को कृषि के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए 'पद्म श्री' (मरणोपरांत) से सम्मानित किये जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि पांच दशक से अधिक समय तक कृषि सेवा के प्रति सिंह की तपस्या ने भारतीय कृषि को नयी दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने प्रख्यात रंगकर्मी एवं विद्वान अनिल रस्तोगी को भी पद्मश्री मिलने पर बधाई दी।

उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि रस्तोगी को कला क्षेत्र में 'पद्म श्री' पुरस्कार से अलंकृत किया जाना उत्तर प्रदेश वासियों के लिए हर्ष व गर्व का विषय है।

आदित्यनाथ ने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश की सुप्रसिद्ध संगीतविद् एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर मंगला कपूर को भी 'पद्म श्री' से अलंकृत किये जाने पर उन्हें बधाई दी।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब