गुरुग्राम, 23 जून (भाषा) गुरुग्राम में एमडीआई चौक फ्लाईओवर के नीचे सीवर लाइन बिछाने के काम के कारण मंगलवार से सुखराली की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात मार्ग में बदलाव प्रभावी होगा। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी।
यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों के लिए जारी परामर्श के मुताबिक, कटारिया चौक या गुरुग्राम-महरौली रोड के रास्ते सुखराली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए मार्ग में यह बदलाव 20 जुलाई तक लागू रहेगा।
परामर्श में कहा गया है, “वाहन चालक एमडीआई चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा, निर्माण कार्य के चलते एमडीआई चौक फ्लाईओवर के नीचे स्थित सुखराली की ओर जाने वाले ‘यू-टर्न’ को बंद कर दिया गया है।”
यातायात पुलिस ने बताया कि सुखराली की ओर से ‘यू-टर्न’ लेने के इच्छुक वाहन चालक इसके बजाय एमडीआई चौक फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं और अगले ट्रैफिक सिग्नल से पहले मुड़ सकते हैं।
भाषा
सुमित पारुल
पारुल