भुवनेश्वर, 23 जून (भाषा) भुवनेश्वर में एक निजी शिक्षक को अपनी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि करीब 16 वर्षीय पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने सोमवार को मनचेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई।
पुलिस के मुताबिक, शिक्षक (38) के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
भाषा सुमित पारुल
पारुल