Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

वाराणसी: गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाने, बीयर पीने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (उप्र), 23 जून (भाषा) वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर चिकन पकाने और बियर पीने का कुछ लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग गंगा नदी में नाव पर चिकन बनाते और शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद लोगों की पहचान करके पांच लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया और नाव जब्त कर ली।

त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी की उम्र 25 से 32 वर्ष के बीच है।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब