Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

लद्दाख में जल संकट दूर करने के लिए ‘हिम सरोवर’ परियोजना शीघ्र लागू करने का आश्वासन

लेह/जम्मू, 23 जून (भाषा) लद्दाख के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मंगलवार को लेह जिले के दूरस्थ और उच्च हिमालयी गांव स्टाकमो का दौरा किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में लंबे समय से जारी जल संकट को दूर करने के लिए ‘हिम सरोवर’ परियोजना के तहत एक जलाशय जल्द विकसित किया जाएगा।

तेरह हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित स्टाकमो गांव के आसपास ग्लेशियर पिघलने के बावजूद गंभीर जल संकट बना हुआ है।

उपराज्यपाल ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद कहा कि ‘हिम सरोवर’ परियोजना के तहत जल भंडारण संरचना का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे गांव की दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए ताकि ग्रामीणों को जल्द लाभ मिल सके।

प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य उपलब्ध जल संसाधनों का संग्रहण और संरक्षण है, जिससे गांव में पानी की कमी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश