Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नितिन नवीन और रेखा गुप्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख हर्ष मल्होत्रा ​​ने पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और पौधारोपण किया।

नवीन ने भाजपा की करोल बाग ज़िला इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष ने डॉ. मुखर्जी के जीवन को याद करते हुए राष्ट्रीय हित में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देने और भारतीय जनसंघ की स्थापना करने के उनके फैसले, कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के उनके आंदोलन और देश के लिए उनके ‘‘सर्वोच्च बलिदान’’ का जिक्र किया।

पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली गेट के पास मुखर्जी स्मारक स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के संयुक्त महासचिव (संगठन)वी. सतीश, मुख्यमंत्री गुप्ता और मल्होत्रा ​​ने दिल्ली गेट के पास शहीद पार्क में मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज और स्वाति मालीवाल, दिल्ली सरकार के मंत्री और बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए।

सतीश ने कहा कि मुखर्जी का जीवन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित था और उन्होंने अपने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।

भाषा धीरज माधव

माधव