Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी के सीएमडी संजय कुमार जैन का इस्तीफा स्वीकार किया

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय कुमार जैन का इस्तीफा मंगलवार को स्वीकार कर लिया। जैन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जैन 20 जुलाई तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने फरवरी 2024 में आईआरसीटीसी के सीएमडी का पद संभाला था और संगठन में दो वर्षों से अधिक समय तक कार्य किया।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘उनके कार्यकाल के दौरान संगठन को ‘शेड्यूल बी’ से ‘शेड्यूल ए’ श्रेणी में तथा ‘मिनी रत्न-दो’ से ‘नवरत्न’ का दर्जा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि रेल मंत्रालय के निरंतर सहयोग से संभव हुई।’’

अधिकारियों के अनुसार, ‘‘वित्त वर्ष 2025–26 में कंपनी ने अब तक का सर्वाधिक वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें राजस्व 5,215 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।’’

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी के बीच बेहतर समन्वय से पर्यटन राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई और 2025–26 में यह अब तक के सर्वाधिक 890 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

भाषा अमित माधव

माधव