Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ब्रिटेन में एक महिला और बच्चों के यौन शोषण के जुर्म में पाकिस्तानी मूल के तीन भाइयों को जेल

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 जून (भाषा) ‘किलर’ के नाम से कुख्यात पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश नागरिक और उसके दो भाइयों को उत्तरी इंग्लैंड में चार बच्चों और एक महिला के यौन शोषण के 20 साल से अधिक पुराने मामलों में कई वर्षों की जेल की सजा सुनाई गई है।

शेफील्ड निवासी अमर इलियास (41), कमर इलियास (39) और कामरान इलियास (38) को साल की शुरुआत में पूरी हुई कानूनी कार्यवाही के दौरान दुष्कर्म समेत कई यौन अपराधों का दोषी पाया गया।

शेफील्ड क्राउन अदालत ने सोमवार को अमर को 27 साल, कमर को 10 साल और कामरान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई।

ब्रिटेन की क्राउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) के विशेष अभियोजक मार्टिन मैकरॉब ने कहा, “तीनों भाइयों को उनके भयानक और घिनौने अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराते हुए जेल की सजा सुनाई गई है।”

उन्होंने कहा, “अमर, कमर और कामरान ने शराब और मादक पदार्थ की लत लगाकर एक महिला को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने उसकी लत का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण किया, जिससे उसे गंभीर नुकसान पहुंचा।”

मैकरॉब ने कहा, “अमर ने चार अन्य लड़कियों को निशाना बनाया और उन सभी के साथ बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न किया।”

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप