Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर ने सीएएफआरएएल के नए परिसर भवन का उद्घाटन किया

मुंबई, 23 जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने मंगलवार को यहां 'सेंटर फॉर एडवांस्ड फाइनेंशियल रिसर्च एंड लर्निंग' (सीएएफआरएएल) के नए परिसर भवन का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में, गवर्नर ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रवर्तित किए गए संस्थान सीएएफआरएएल को उसके अपने परिसर में जाने के लिए बधाई दी और वित्तीय क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लगातार सीखने, क्षमता निर्माण और गहन शोध के महत्व पर जोर दिया।

सीएएफआरएएल का दृष्टिकोण बैंकिंग, वित्त और ‘वृहद अर्थशास्त्र’ में उत्कृष्टता का एक वैश्विक केन्द्र बनना है, जो नीति बनाने और भारत के वित्तीय क्षेत्र में अगुवाई क्षमता विकसित करने में योगदान दे सके।

शोध के क्षेत्र में, सीएएफआरएएल ठोस और नीति-उन्मुख जानकारी तैयार करता है, जबकि इसका ‘लर्निंग वर्टिकल’ वरिष्ठ वित्तीय क्षेत्र के पेशेवरों के लिए क्षमता-निर्माण में मदद करता है।

इसे भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर की अध्यक्षता वाली ‘गवर्निंग काउंसिल’ द्वारा निर्देशित किया जाता है।

उद्घाटन समारोह में डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता और रोहित जैन सहित अन्य लोग शामिल हुए।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय